छत्तीसगढ़

शिवजी की महिमा अनंत है : पं. रामप्रताप शास्त्री

भगवान शिव देवाधिदेव महादेव हैं जो अपने भक्तों की सभी इच्छा पूरी कर देते हैं : रंजना साहू

धमतरी गौशाला मैदान में आयोजित शिवमहापुराण कथा श्रवण करने पहुंची पूर्व विधायक रंजना साहू, व्यासपीठ का लिए आशीर्वाद

धमतरी- संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ द्वादश ज्योतिर्लिंग महाभिषेक महोत्सव मंगलमय प्रसंग राष्ट्रीय गौशाला मैदान विंध्यवासिनी माता मंदिर के पास परम पूज्य गुरुदेव आचार्य प्रवर श्री रामप्रताप शास्त्री जी की कोविद के श्रीमुख से शिव कथा का रस बह रही है,इस अवसर पर अपने जीवन को धन्य बनाने के लिए पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू कथा रसपान करने पहुंची। आचार्य शास्त्री जी के द्वारा संध्या देवी की कथा एवं सृष्टि निर्माण की कथा का वाचन किया शास्त्री जी ने बताया कि शिवजी की महिमा अनंत है उन्होंने सृष्टि की रक्षा के लिए अनेक असुरों का विनाश करते हुए पाप से मुक्त किए है।
पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कथा श्रवण कर कहा कि भगवान शिव को जल चढ़ाने मात्र से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छा पूरी कर देते हैं, भगवान शिव की महिमा अनंत व अपार है। इस अवसर पर कथा श्रवण करने जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, रुद्री सरपंच अनीता यादव सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button