विधानसभा अध्यक्ष,डां रमन से मिले कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि” मंडल(4% डीए हेतु चर्चा)

निज सचिव को सचिव से चर्चा कराने निर्देश
धमतरी — छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल आज नव निर्वाचित विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से मिलकर बधाई दिये तथा विधान सभा अध्यक्ष महोदय से अनुरोध किया कि राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित चार प्रतिशत महंगाई भत्ता का आदेश सुशासन दिवस पर यदि जारी हो जायेगा तो प्रदेश के कर्मचारियों को लगेगा की प्रदेश में कर्मचारी हितैषी सरकार आ गई है ।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक दीपक शर्मा ,महासचिव गोपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी एम एस भास्कर, शासकीय अनुदान प्राप्त महासंघ के हेमंत ठाकुर ,प्रकाश पवार , संजय नारंग, वासुदेव भोई ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह महोदय ने अपने निज सचिव को मुख्य सचिव से चर्चा कराने का तत्काल निर्देश दिये । विधानसभा अध्यक्ष से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रतिनिधिमंडल में , शासकीय कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक,अनिल शुक्ला , ओ पी शर्मा,कमलेश सिंह राजपूत,आलोक मिश्रा, एस पी देवांगन ,सतीश पसेरिया, एस एस सोनी, सुमित दुवे एवं राम स्वरूप पटेल समलित थे।




