बीएसपी कर्मी की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल मिल के कर्मचारी की लाश धनोरा शराब भट्टी से 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिली है। रेल मिल कर्मचारी प्रवीण देशमुख की रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में शव देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपदिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक प्रवीण शुक्रवार से घर से निकला था लेकिन रात 12 बजे तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने नेवई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रिसाली निवासी मृतक प्रवीण देशमुख का रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनो से पुछताछ भी है। शव के कुछ दूरी पर मोबाइल फोन और जेब से आधार कार्ड बरामद किया गया है, जिससे मृतक की पहचान हो पाई। अब पद्मनाभपुर पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या के मामलों की जांच कर रही है।



