छत्तीसगढ़राजनीति

भगवान राम के खिलाफ टिपप्णी पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा- कांग्रेस का वास्तविक चेहरा सामने आया

रायपुर। मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राजनीति करना है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास- जैसे विषयों पर पर करें। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। दंडकारण्य हमारी आस्था का केंद्र है। पद चरण पड़े थे, इसलिए कहा जाता है कि वहां कांटा नहीं है। भगवान राम का मंदिर बना है, हम सब जाएंगे। राम सबके हैं इसमें क्या कांग्रेस-बीजेपी।

भगवान राम को लेकर की जा रही राजनीति पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरे सिस्टम को खराब करने की कोशिश की। वास्तविक चेहरा सामने आया है, और धर्म विरोधी हो गए हैं, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। भगवान राम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं, यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है।

मंत्री ने कांग्रेस के नए प्रभारी का दौरा और कार्यकारिणी बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि कितने पैराशूट यहां उतारेंगे, कितने बाहर से आयेंगे तब देखेंगे। लगातार कार्रवाई पर कार्रवाई हो रही है। कई विषयों पर कुमारी सैलजा पर आरोप लगाए गए थे। वैसा आरोप सचिन पायलट पर ना लगे। सैलजा पर पैसा के लेनदेन के आरोप लगे थे। इस बार ऐसा ना हो कांग्रेस के लोगों पर हमारी संवेदना है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button