छत्तीसगढ़
महतारी गाड़ी 102 अचानक लहरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई, ड्राइवर हूवा घायल
धमतरी — महतारी गाड़ी 102 गाडी नम्बर सी जी 07सी पी 0579 मरीज को छोड़ने कसपुर गया था और वापस छोड़कर खाली ड्राइवर अकेला आ रहे था,तभी अचानक गाड़ी लहराने लगा और रोड नीचें पलट गया। कुछ ही समय जब धमतरी से उमरकोट जा रहे भवानी बस के ड्राइवर कंडक्टर ने देखकर ड्राइवर और गाड़ी को उठाकर ड्राइवर को पानी पिलाया और उप स्वास्थ्य केंद्र बेलर गांव में मोबाइल के माध्यम से जानकारी दिया ।उप स्वास्थ्य केंद्र में जानकारी मिलते ही प्राइवेट गाड़ी लेकर कर्मचारियों के द्वारा ड्राइवर तीरथ नेताम को लाया गया जिसका ट्रीटमेंट किया गया। जानकारी मिली कि सिर और सीने व पैरों में चोट आई है। ड्राइवर तीरथ नेताम ठीक है जिसे ट्रीटमेंट कर नगरी रेफर किया गया।




