छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा प्रशासन में डर, भय का माहौल बना रही : दीपक बैज

सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए कई आरोप

रायपुर. दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के तीनों क्लस्टर के संयोजक और सह संयोजकों के बैठक में शामिल होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, ये उनकी पार्टी का मामला है, लेकिन जिन नेताओं को मंत्री पद नहीं दिया गया उनको क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई. पार्टी ने इन्हें झुनझुना पकड़ा दिया. आपस में अंदरूनी कलह बहुत है. डर की वजह से बाहर नहीं बोल पा रहे है.

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद संगठन में चर्चा हुई. हम संगठन में जल्द बदलाव करेंगे. नई ऊर्जा, नई रणनीति के साथ कार्यकर्ताओ में जान फूकेंगे.

आइएएस तबादले के बाद आइपीएस अफसरों के तबादले की सूची अटकी है, इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, सरकार में प्रशासन महत्वपूर्ण कड़ी होती है. प्रशासन के अधिकारियों के बीच भय का माहौल बनाया जा रहा है. भाजपा सरकार में बड़े अधिकारियों को संघ और पार्टी कार्यालय जाना पड़ रहा. आज तक कांग्रेस में ऐसा कभी नहीं हुआ कि वे अफसर कांग्रेस कार्यालय आए हो, लेकिन भाजपा दफ्तर में अधिकारियों की लंबी लाइन लगी हुई है. भाजपा प्रशासन में डर भय का माहौल बनाकर सरकार चलाना चाहती है.

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button