शीतला पारा वार्ड सामुदायिक भवन मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति में नारी शक्तियों द्वारा किया गया
धमतरी – शीतला पारा वार्ड में सामुदायिक भवन मे अतिरिक्त कक्ष 5 लाख लागत से निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा पाठ कर महापौर विजय देवांगन,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,वार्ड पार्षद सूरज गहेरवाल,पार्षद भीषण निषाद, राधिका मीनपाल,सुकमा बाई पटेल,गीता मीनपाल,राम्हीन देवांगन,सुशीला साहू,सोहद्रा ठाकुर,के द्वारा सम्पन्न हुआ।
सामुदायिक भवन मे अतिरिक्त कक्ष की भूमि पूजन होने पर वार्डवासियों ने महापौर विजय देवांगन,वार्ड पार्षद सूरज गहेरवाल एवं पूरे नगर निगम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है।
भूमि पूजन के पश्चात संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर देवांगन ने कहा की शीतला पारा वार्ड मे सामुदायिक भवन मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को अपने मांगलिक कार्यक्रम करने और अन्य कार्यक्रमों के लिए काफी सुविधा प्रदान होगी। इस भवन के निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी और बहुत जल्द है यह भवन लोगों की सेवा के लिए तैयार होगा,सामुदायिक भवन मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण से वार्डवासियों एवं आसपास के लोग इसका उपयोग विभिन्न सांस्कृतिक,सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रमों के रूप में भी कर सकते हैं।
भूमि पूजन में मुख्य रूप से वार्ड इंजीनियर मनीष साहू,सरला पटेल,किरण मीनपाल,आशीष कुमार,पुरूषोत्तम सोनवानी,जानकी बाई धुव्र, देवकुंवर धुव्र,सोहद्रा देवांगन,रमशीला पटेल,रामकृष्ण देवांगन,शांतिलाल देवांगन,नारायण देवांगन, मोना धुव्र, रेवती देवांगन,मुख्य रूप से उपस्थित थे।




