छत्तीसगढ़

छत्तीशगढ़ आइडल संदीप राव और रैपर अतुल बादशाह का बेहतरीन गीत मेरे राम राजाराम जल्द- श्री राम हिंदू संगठन

धमतरी – पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व इस बार और दिवाली मनाने को तैयार हो रहा है।पूरे 550 वर्षो के बाद प्रभु श्री राम अपने महल में विराजित होने वाले है,चारो तरफ भगवा रंग से सजे हुए इमारत और साज सज्जे,झंडो को देखकर मन प्रफुल्लित हो रहा है,भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर सजकर तैयार है 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम जी, माता जानकी और लक्षण जी के साथ विराजित होंगे, हर तरफ खुशियों का माहौल है।भजन से लेकर कीर्तन हर तरफ गूंज रहे है।हमारी धमतरी भी सजकर तैयार है,अयोध्या नगरी की तरह,श्री राम हिंदू संगठन ने भी राम भक्तो के साथ 22 जनवरी प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के साथ भव्य शोभायात्रा की तैयारी भी चल रही है,इसी तारतम्य में श्री राम हिंदू संगठन के सौजन्य से भगवान मर्यादा पुरषोत्तम राम जी का सुंदर गाना मेरे राम राजाराम भी तैयार करवाया है,इस गाने को बेहतरीन संगीत से सजाया और आवाज छत्तीशगढ़ आइडल जिले के लाडले सुप्रसिद्ध गायक संदीप राव ने दी है,साथ ही आपको इस गाने पर भगवान राम प्रभु की गाथा भी अलग अंदाज में सुनने को मिलेगा ।जिसे लिखा और आवाज दीये है ।
जिले के उभरते गायक और रैपर अतुल बादशाह ने गाने में आपको एक नई अनुभूति का अहसास सुनने और और देखने को मिलेगा।गाने का निर्माण डीजे शिवार्थ ने रवि डिजिटल स्टूडियो में की है आप सभी को 22 जनवरी की ढेर सारी बधाई और आशा है की आप सभी छत्तीशगढ आइडल संदीप राव और रैपर अतुल बादशाह की धुन पर थिरकने को तैयार है तो आज ही हमारे पेज को फॉलो और सब्सक्राइब करे ,जल्द ही आपको मेरे राम राजाराम सुनने को मिलेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button