पीएम स्वनिधि योजना: 10,000 से 50,000 लोन के लिए करे आवेदन, जानें कैसे करना है आवेदन
धमतरी – पीएम स्वनिधि योजना केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई जनहित कारी योजना है।पीएम स्वनिधि योजना का अंतर्गत पात्र हितग्राही को सरकार के द्वारा अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। यह योजना एक ऐसी योजना है जिसे की मुख्य रूप से सड़क किनारे रेडी लगाने वालों के लिए सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत मोची, नाई, चाय वाला, सब्जी वाला आदि को शामिल किया गया है।
नागरिकों को लाभ लेने निगम कार्यालय में लगी हुई है शिविर
इस योजना का मूल लक्ष्य को प्राप्त करने आयुक्त विनय कुमार के निर्देश पर निगम कार्यालय के राष्ट्रीय आजीविका मिशन कक्ष में शिविर लगाया गया है।
शिविर के माध्यम से हितग्राहियों से आवेदन की प्रक्रिया की जा रही,जिसे सरकार द्वारा इन लोगो को आर्थिक मदद प्रदान की जा सके।
रोजगार को बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा इन रेडी लगाने वालों को लोन की सुविधा प्रदान की गई है, इसके साथ ही सब्सिडी की सुविधा भी सरकार के द्वारा दी जा रही।
गौरतलब है की योजना के अंतर्गत जो भी पात्र लाभार्थी होता है उसको सरकार के द्वारा कारोबार करने के लिए पहले 10 हजार दिया जाता है,लोन चुकाने पश्चात 20 हजार,50 हजार रूपिये तक का लोन फिर से प्रदान किया जाता है।



