आनंद पवार ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश कीरायपुर में कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, अध्यक्ष के नाम आवेदन दिया
धमतरी – धमतरी महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे लिए कांग्रेस की ओर से धमतरी के युवा नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव आनंद पवार ने रायपुर राजीव भवन में नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की हैं।
श्री पवार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नाम दिए आवेदन पत्र में कहा है कि वे धमतरी विधानसभा क्षेत्र के रहवासी हैं। यह क्षेत्र महासमुंद संसदीय क्षेत्र क्रमांक 9 में आता है। वे पिछले 20 वर्षो से कांग्रेस पार्टी की सेवा में सक्रिय रहते हुए जिला लोकसभा एवं राज्य स्तर पर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने अपने बायो डाटा में उल्लेख किया है कि वे महासमुंद लोकसभा के प्रथम निर्वाचित युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव भी रह चुके हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि में उल्लेख है कि दादा स्व. भोपालराव पवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। स्व. भोपालराव पवार 1969 सक 1972 तक मध्यप्रदेश शासनकाल में पूर्व शिक्षा मंत्री, 1952 से 1962 तक कुरूद विधायक एवं 1967 से 1972 तक धमतरी विधायक तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष रहे हैं। उनके बड़े पिता स्व. शिवाजी राव पवार ग्राम पंचायत लोहरसी के सरपंच एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। बड़े भाई सुरेन्द्र राव पवार भी सरपंच एवं जनपद सदस्य रहे हैं। भाईबहु श्रीमति रोशनी प्रकाश पवार वर्तमान में जनपद सदस्य हैं। आनंद पवार ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत 2000 से 2005 तक युवा कांग्रेस ब्लाक महासचिव से की।
2005 से 2010 तक युवा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रहे। 2010 से 2012 तक निर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष महासमुंद व 2015 से 2018 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रहे हैं। वे समाजिक, धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के साथ-साथ विभिन्न ट्रस्टों में पदाधिकारी रहकर अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। श्री पवार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नाम पत्र देकर दावेदारी पेश की है। पत्र की प्रतिलिपी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी स्क्रीनिंग कमेटी के चेयर पर्सनल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री को भी भेजा है।




