छत्तीसगढ़राजनीति

नक्सलियों के खिलाफ तेज होगा अभियान, पिछली सरकार ने गंभीरता से नहीं लड़ी लड़ाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद पर हाईलेवल मीटिंग ली. बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज किया जाएगा. जबसे हमारी सरकार आई है, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत हुई है. ⁠कल सुकमा जिले में हम मजबूती से लड़ाई लड़े हैं. आगे भी लड़ेंगे. छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद जरूर खत्म होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माओवाद-आतंक के खात्मे के लिए बीते एक डेढ़ माह से संचालित अभियान के चलते नक्सली बौखला गए हैं और इसी के चलते हमारे सुरक्षा बलों के जवानों पर घात लगाकर कायराना हमला कर रहे हैं. नक्सलियों की यह हरकत बेहद घृणित है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें नक्सलियों को हर हाल में मुंहतोड़ जबाव देना है. फोर्स के लगातार आगे बढ़ते जाने से पहुंचविहीन इलाकों में भी कैम्प लगाने से माओवादी आतंकी बौखला गए हैं. अपने अस्तित्व के बचाव में नक्सली कायराना हमला कर रहे हैं. इस बात को हमें भली-भांति समझना होगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button