छत्तीसगढ़

अंत्योदय के प्रण व समग्र विकास के संकल्प को आकार देता यह बजट नये भारत के स्वर्णिम युग को और मजबूती प्रदान करेगा – रंजना साहू

रंजना साहू ने सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार

धमतरी – देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट आज देश के समक्ष पेश किया जिसका स्वागत करते हुए पूर्व विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने उसे सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बताया उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा विकासोन्मुखी भारत की संकल्पना एवं जनाकांक्षाओं को समर्पित लोक-कल्याणकारी बजट देश में आज पेश हुए है,देशवासियों को इसका लाभ मिलेगा अब तक हमारी सरकार में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ तो वहीं 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे,4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला है,अब टैक्स पेयर्स को सीधा मिलेगा फायदा, कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे। आयुष्मान भारत का फायदा अब सभी मितानिन बहनों,आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिलेगा। सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ सरकार ने चुनौतियों पर काबू पाया और अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली है तो वहीं 40 हजार से अधिक रेल कोच को वंदेभारत की तर्ज़ पर बनाया जाएगा, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु 3 करोड़ से अधिक बहनों को मजबूत करते हुए लखपति दीदी बनाया जाएगा साथ ही तीन बड़े रेल कॉरिडोर बनाये जाएंगे जिससे देश विकास की ओर अग्रसर होगा,आगे उन्होंने ने कहा अंत्योदय के प्रण व समग्र विकास के संकल्प को आकार देता यह बजट नये भारत के स्वर्णिम युग को और मजबूती प्रदान करेगा, इस लोककल्याणकारी बजट की देशवासियों को बधाई।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button