छत्तीसगढ़

बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में बढ़ सकता है तापमान

रायपुर। राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। एक बार फिर अब 10 फरवरी से हवा की दिशा बदल रही है, जिसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में प्रदेश का मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभवाना है।प्रदेशभर में 24 घंटे से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और सुबह व रात में ठंडक ज्यादा महसूस हुई। प्रदेश के सर्वाधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस कोरबा में, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोरबा में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button