छत्तीसगढ़

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, अगले तीन दिनों तक करेंगे पदयात्रा…

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में आज प्रवेश कर गई. दर्रामुंडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उन्होंने प्रदेश में चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत की. रास्ते में उनके स्वागत के लिए कांग्रेस का झंडा लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से शुरू होकर खरसिया होते हुए आज सक्ती पहुंचेगी. सक्ती के अग्रसेन चौक में राहुल गांधी आम लोगों को संबोधित करेंगे. सक्ती के बाद राहुल गांधी कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे. रात्रि विश्राम भैसमा स्थित शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button