छत्तीसगढ़

नशीला इंजेक्शन, प्रतिबंधित कैप्सूल व सिरप बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नशीला इंजेक्शन, प्रतिबंधित कैप्सूल व सिरप बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रायगढ़। ओडिशा के मेडिकल स्टोर में छापा मारकर बिना डाक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर्ची दवा बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर के संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि रामकुमार खटर्जी अपनी किराने की दुकान में प्रतिबंधित दवाएं बिक्री करता है। सूचना पर जूटमिल पुलिस ने दुकान में दबिश दी और दो अलग-अलग कंपनियाें की प्रतिबंध दर्द निवारक कैप्सूल जब्त किया।

पूछताछ में कनकतुरा थाना रेंगली जिला झारसुगुड़ा के मधुसूदन मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं खरीदकर लाना और रायगढ़ शहर में बिक्री करना बताया। इस पर पुलिस टीम ने ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर मधुसूदन मेडिकल स्टोर में दबिश दी। यहां संचालक पदम लोचन मेहर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने भाई के साथ गांजा, नशीला टेबलेट और इंजेक्शन की बिक्री करना बताया। इसके बाद आरोपियों से छह किलो गांजा, भारी मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन, सिरप जब्त किया गया है। पदम लोचन और उसके भाई चंद्रशेखर को अपराध में संयुक्त आरोपित बनाया गया है।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास सुरेश वर्मा नशीली टेबलेट बेच रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरेश को हिरासत में लिया। सुरेश के कब्जे से पुलिस ने 128 नशीली कैप्सूल कीमत 8726 रुपए और बिक्री रकम 300 रुपए बरामद किया गया। सुरेश वर्मा से पूछताछ करने पर उसने घासीराम सिदार निवासी धांगरडिपा शीतला मंदिर के पास से नशीली दवाएं खरीद कर लाना और बेचना बताया। इसके लिए 20, 000 रुयये एडवांस देना बताया। सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घासीराम सिदार के घर दबिश दी। मौके पर दिलीप सिंह राजपूत नशीली दवाएं खरीदने के लिए खड़ा मिला। पुलिस टीम ने संदेही घासीराम सिदार के घर की तलाशी ली और उसके पास से 130 नशीली इंजेक्शन कीमती 7760 रुपए और बिक्री रकम करीब 5000 रुपए बरामद किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button