छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक रंजना साहू ने अपने गांव से झंडा लगाकर बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत की

2024 में देश में पुनः भाजपा का झंडा लहराने वाला है – रंजना साहू

धमतरी (प्रखर) गृहग्राम बिरेतरा में विजय संकल्प दिवस घर घर झण्डा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने गांव में घर पर भाजपा झण्डा बांधकर अभियान की शुरुआत किए एवं बुथ क्रमांक 19 एवं 20 में बैठक लेकर अबकी बार पुनः मोदी सरकार लाने एवं भाजपा प्रत्याशी विजयश्री दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हुए। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान देश भर में भाजपा का झंडा लहराने का आगाज़ है,2024 चुनाव में पूरे देश में भाजपा के सुशासन का झंडा लहराने वाला है,‌ मोदी सरकार के नेतृत्व में सुशासन स्थापित करते हुए देश ने नए आयाम स्थापित किए हैं और पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज पूरा भारत देश विकसित भारत संकल्प की ओर अग्रसर है, भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर आज सभी कार्यकर्ता भाजपा का झंडा घर घर पर लगा रहे हैं यह आने वाली जीत का संकल्प है जिसमें तीसरी बार पुनः केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार नेतृत्व करने वाली है। और पुनः भारत देश को समृद्धि की ओर अग्रसर करेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच उषा साहू, उप सरपंच विनेश्वर साहू, पंच कल्याणी साहू, दसरी साहू, शांति तारक, सोना तारक, वीरू पटेल, गुहन यादव, अजीत साहू, मुरहा साहू, भीखम साहू, योगिता यादव, रमेश संतु बिहारी, दशरू राम, महेश कुमार, चिंताराम, दस्मत, खिलुराम, बसंत साहू, सुरुचि बाई, हमिता बाई, चित्ररेखा बाई, खूबचंद, टिका, पारथ राम, मोहन साहू, कमणि सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button