छत्तीसगढ़

पूर्व पार्षद वेदराम मार्कण्डेय कि कुशलक्षेम जानने पहुंची पूर्व विधायक रंजना साहू

धमतरी(प्रखर) शीतला पारा वार्ड निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व पार्षद व एल्डरमैन वेदराम मारकंडे जी के बुथ विजय संकल्प अभियान के तहत वार्ड में झंडा लगाते समय पैर फिसलने से घायल होने एवं ईलाज के लिए भर्ती होने की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेप जानी एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए जल्द से जल्द शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना किए साथ ही चिकित्सालय में डॉक्टर से अच्छे से अच्छे इलाज किए जाने की बात कहीं। श्रीमती साहू ने बताया कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं की कर्मठता, भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पण भाव सभी चुनाव में विजयश्री दिलाता है, बुथ विजय संकल्प दिवस के दिन यह दुर्घटना हमारे कर्मठ कार्यकर्ता भाई वेदराम के साथ घटित हूआ, मैं शीघ्र स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से करती हूं और वह जल्द ही ठीक होकर पुनः भारतीय जनता पार्टी के सेवा देंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button