छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विक्षिप्त महिला की मौतबोल बम सेवा समिति के सदस्यों ने दी सदगति

कुरुद (प्रखर) राष्ट्रीय राजमार्ग में चर्रा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक विक्षिप्त महिला की मौत हो गई। जिसकी वारिसान नही होने से नगर के सामाजिक संस्था बोल बम सेवा समिति के सदस्यों ने सदगति दी।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अलसुबह नेशनल हाईवे 30 में कुरुद से धमतरी की ओर चर्रा मोड़ श्रीराम टाऊन के पास सड़क पर पैदल चल रही एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र करीब 55वर्ष होगी, को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया।मृतिका के परिजनो की कोई जानकारी नही मिलने पर उसे लावारिस जानकर अंतिम संस्कार करने बोल बम सेवा समिति को सौंपा।जिसने 70 वाँ लावारिश लाश के रूप मे उनका कफ़न-दफन किया। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष नंद आमदे, सह सचिव कमल शर्मा, बोल बम सेवा समिति के सदस्यों में खेमराज सिन्हा, मनोज चन्द्राकर, कृष्णा ढीमर, सीताराम, रवि यादव, अमित कुमार सहित पुलिस टीम मे प्रधान आरक्षक राजेश चन्द्राकर, आरक्षक संतोष ध्रुव, अनिल खुटारे, संध्या निर्मलकर उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button