छत्तीसगढ़

छ ग़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कविता बाबर ने महासमुंद राजिम व कुरुद में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन हेतु बैठक ली

धमतरी (प्रखर) छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा मई माह में धमतरी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन के आयोजन के संदर्भ में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति कविता योगेश बाबर एवम कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा महासमुंद राजिम व कुरुद में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों व ज़िला अध्यक्षों के संग बैठक कर सम्मेलन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई व सम्मेलन में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रणनीति तैयार की गई इस पर सदस्यों द्वारा अपने महत्वपूर्ण सुझाव सम्मेलन को सफल बनाने हेतु दिये गये जिसमे प्रत्येक ज़िले से 1 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना तथा हर ज़िले से 2 महिलाओं का नाम मंगाया जायेगा जिन्होंने सामाजिक , राजनीतिक या शिक्षा खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो ऐसे सदस्यों को सम्मेलन में सम्मानित किया जायेगा बैठक के इस अवसर पर महासमुंद से जिला मराठा समाज अध्यक्ष राजेन्द्र राव घाड़गे जिला महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष अनिता पवार संरक्षिका वंदना थिटे जिला सचिव रामेश्वरी घाड़गे पारुल पवार तथा राजिम से मीता महाड़िक सोनल महाड़िक गंगोत्री पालकर शोभा शिंदे शैलजा शिंदे शैल चौहान नलिनी महाड़िक अंजलि शिंदे प्रीति मोरे तथा कुरुद से नलिनी कृदत्त वनिता मगर तथा नीता रणसिंह अध्यक्ष जीजा माता महिला मंडल धमतरी राजश्री रणसिंह महासचिव छ ग़ मराठा समाज विशेष रूप से उपस्तिथ रहे

Author Desk

Related Articles

Back to top button