छत्तीसगढ़

मेगा फूड पार्क बगौद में उद्योग लेने लगा आकार

पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर का सपना हो रहा साकार

धमतरी – एक दशक पहले पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर द्वारा कुरुद क्षेत्र में बड़े उद्योग स्थापित करने देखे गए सपना साकार होने लगा है।ग्राम बगौद,बंजारी में औद्योगिकरण के लिए बने अधोसंरचना से यहां उद्योग स्थापित हो। आकार लेने लगा है।जिसमें आधा दर्जन कम्पनी उत्पादनरत है।
अधोसंरचना विकास एवं औद्योगिकरण बाहरी निवेश को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दशक पहले। किया गया प्रयास अब रंग लाने लगी है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धमतरी जिले के कुरूद विकासखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 भाठागांव से 2 कि.मी. पर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम बंजारी, बगौद में सुव्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्र 68.68 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित है, छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति 2019-24 में उद्योगों की स्थापना को विभिन्न प्रकार के छूट, अनुदान की सहायता से प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की 20 से भी अधिक छूट अनुदान की योजनाएं है, जिससे उद्यमी निवेश हेतु आकर्षित हो रहे हैं। जिसमें प्राथमिकता क्षेत्र अनुदान, स्टाम्प छूट, स्थायी लागत पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क छूट एवं पात्रता अनुसार भूमि आबंटन शुल्क में रियायत तथा परियोजना प्रतिपूर्ति अनुदान प्रमुख हैं। शासन की औद्योगिक नीति में इन उद्योगों को छूट अनुदान प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों को अकुशल श्रेणी में 100 प्रतिशत , कुशल श्रेणी में 70 प्रतिशत एवं प्रबंधकीय में 40 प्रतिशत रोजगार दिया जाना अनिवार्य है। जिससे निवेश के साथ-साथ स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है।इन प्रोत्साहनों से प्रभावित होकर विभिन्न क्षेत्रों के निवेशक 35 उद्यमियों द्वारा भू-खण्ड का आबंटन प्राप्त किया गया है। जिससे निवेश और रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि हुई है। जिसमें मुख्य रूप से चीप्स, फल परिरक्षण, टोमेटो सॉस, सोयाबीन नगेट, जूस एवं बेवरेजेस, पास्ता एवं नूड्ल्स, मशाला निर्माण, चाकलेट निर्माण विभिन्न प्रकार के अनाजों का प्रसंस्करण एवं प्रोटीन आहार निर्माण आदि है। वर्तमान में 6 इकाईयों द्वारा उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। जिसमें मेसर्स संघवी फूड्स, जिसमें सिल्वर कायन ब्रान्ड, आटा, सूजी, मैदा, दलिया आदि का उत्पादन हो रहा है। एस.एस. इण्डस्ट्रीज एवं देवकान इण्डस्ट्रीज, प्रोटीन युक्त चांवल का प्रसंस्करण किया जा रहा है। इस औद्योगिक क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल क्षेत्र की इकाई मेसर्स नेट क्योर बायोटेक द्वारा राज्य की एकमात्र होम्योपेथी दवाओं के निर्माण किया जा रहा है। साथ ही श्री श्रीयम ग्लोबल उद्योग में आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिसीन बनायी जा रही है। राइस ब्रान आयल तैयार करने वाली साल्वेंट प्लांट का उद्योग मेसर्स नेविक आइल एण्ड फूड्स भी उत्पादनरत है। साथ ही लगभग 10 इकाईयों में तेजी से निर्माण कार्य गति पर है।
ज्ञात हो कि कुरुद विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास चाहने वाले मौजूदा विधायक पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने भाजपा के रमन सरकार में दो बार केबिनेट मंत्री रहते इस परियोजना को मूर्तरूप दिया था। पहले इसे हर्बल पार्क के रूप में पहचान मिली थी जिसमें बगौद को कृषि भूमि को शामिल किया जाने लगा था। लेकिन किसानों के विरोध के बाद इसे 2017 में बंजारी और बगौद स्थित 68.68 हेक्टेयर शासकीय भूमि में शिफ्ट कर दिया गया ।जिसमें प्रस्तावित पार्क योगगुरू रामदेव की पतंजलि की 10 हजार करोड़ के निवेश पर भी चर्चा होने लगी थी ।बाद में इसे मेगा फूड पार्क का नाम दिया गया।जहां उद्योग स्थापित कर सम्बंधित कंपनी उत्पादन कर रही है।जिसमें करीब डेढ़ से दो सौ स्थानीय युवाओं को अलग अलग कम्पनी में रोजगार मिला है।इस तरह पूर्व मंत्री श्री चन्द्राकर द्वारा कुरुद क्षेत्र में औद्योगिकरण के लिए देखे गए सपना उद्योग स्थापित होने से साकार हो रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button