अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी एवं आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित मिलेट्स और स्वास्थ्य पर कार्यशाला 3 अप्रैल को संपन्न हुई

धमतरी – अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी एवं आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की धमतरी इकाई द्वारा आयोजित मिलेट्स और स्वास्थ्य पर कार्यशाला 3 अप्रैल को स्थानीय कबीर आश्रम में संपन्न हुई ।
कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए संस्था की प्रशिक्षक सुमिता पंजवानी ने बताया कि रत्नाबाधा स्थित कबीर आश्रम में मिलेट्स और हमारा स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्ग से आए आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अशोक शर्मा ने मिलेट्स पर बहुत उपयोगी जानकारियां देते हुए बताया कि विभिन्न मिलेट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी हैं ।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से हमारी दिनचर्या में मिलेट्स किस प्रकार लिया जाना चाहिए। मिलेट कैफे धमतरी से आई हुई श्रीमती अमित ने अंबली का सभी को सेवन कराया।धमतरी के योग प्राकृतिक चिकित्सा नाग ने प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर जानकारी दी और अजय जैन ने गौशाला की विस्तृत जानकारी देते हुए देसी गाय के महत्व को बताया। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक श्रीमती सुमिता पंजवानी,कोमल थवाईत एवं रमाकांत सरोज उपस्थित थे ।आर्ट ऑफ़ लिविंग के वॉलिंटियर्स प्रेम नारायण साहू ,मोहन साहू, विशाल पैंपनवार ,प्रीति पंप पंवार, अतुल पंसारी, लकी वालेचा ,सुलेखा ने इस शिविर को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



