छत्तीसगढ़

कल से चैत्र नवरात्र, तैयारियां पूरी, सज चुके सभी मंदिर

कल से चैत्र नवरात्र, तैयारियां पूरी, सज चुके सभी मंदिर

रायपुर। प्रति वर्ष के भांति इस बार भी आस्था का महापर्व नवरात्र बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, हिंदू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी. जिसको लेकर सभी वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिलता है. जिसको लेकर देवी मंदिरों में साज सज्जा और तैयारियां अंतिम दौर पर हैं, साथ ही भक्त भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने मंदिर पहुंच रहे हैं, मंदिरों में इस बार भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।

आपको बता दें कि 09 अप्रैल से ही हिन्दू पंचांग का नववर्ष शुरू हो जाएगा. 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रही है. वहीं, नवरात्रि पर्व को लेकर देवी मंदिरों में तैयारी अंतिम रूप में चल रही है. जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के अवसर पर देवी मंदिरों में कई कार्यक्रम होंगे. नवरात्रि पर मंदिर में भजन कीर्तन व संध्या आरती का आयोजन किया जाता है।

पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था
नवरात्रि के अवसर पर जांजगीर जिले के खोखरा मां मनका दाई मंदिर, बलौदा के सरई श्रृंगार मंदिर, हरदी के मां महामाया मंदिर, चंद्रपुर में चंद्रहासनी मंदिर, अड़भार की अष्टभुजी मंदिर, सहित अन्य देवी मंदिरों में नवरात्र पर्व को लेकर तैयारी की जा रही है। नवरात्र के समय सभी जगह मेला लगता है। ये सभी मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं, जिसके कारण श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। जिससे बहुत ज्यादा भीड़ को ध्यान में रखते हुए तैयारी जोर शोर से की जा रही हैं। नवरात्रि के लिए सभी देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश जलाने के लिए ज्योत जलने वाले रूम को सफाई कर कलश को जमाया जा रहा है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था की भी तैयारी की जा रही हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button