छत्तीसगढ़

रायपुर : विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

रायपुर : विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

 

रायपुर। पत्नी ने अपने घर के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस बात की सूचना पुलिस को घर वालों ने दी तो पुलिस की टीम मजिस्ट्रेट के सामने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। जिसके बाद लाश को फंदे से नीचे उतारा गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। मौके से एक नोट भी बरामद किया गया है।
पूरा मामला रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात का है। खमतराई थाना के भनपुरी इलाके के गोवर्धन चौक में रहने वाले राजेश साहू का अपनी पत्नी के साथ रजनी बघेल के साथ विवाद हुआ। दोनों ने लव मैरिज की है। इसके पहले भी दोनों के बीच घर की आपसी कहा सुनी में विवाद होते रहता था।
पुलिस को कमरे के अंदर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमे महिला ने लिखा की वह जिंदगी से खुश नहीं है। उसको अपने पति और मां से उतना प्यार नही मिला, जितना वो चाहती थी। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्यवाई कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button