सीनेट सिटी धमतरी ने मनाया ईद मिलन समारोह

धमतरी – 10 अप्रैल 2024 की संध्या को कॉलोनी वासियों ने आपसी प्रेम और सहयोग से ईद मिलन समारोह उल्लास से मनाया। बच्चे युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुषों ने मीठी सेवई और अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। कॉलोनी के निवासी सादिक भाई डोडिया के परिवार को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। पारंपरिक तरीके से ईद मुबारक पर उनसे गले मिलकर बधाई दी। साथ ही समस्त कालोनी वासियों को भी बधाई दी गई। यहां के निवासियों ने भारतीय संविधान की मंशा अनुरूप राष्ट्रीय पर्व और अन्य सभी त्यौहारों को मनाने का निश्चय किया है। मूल रूप से यदि हम विविध संस्कृति को जानें, समझें और सबका आदर करें तो विविधता को और भी खूबसूरत तरीके से आत्मसात् करते हैं। समारोह पश्चात यह भी तय किया गया कि किस तरह आने वाले समय में सब को आपसी सहयोग से साथ लेकर चलेंगे और कॉलोनी में सुख दुख में में सब आगे आकर सहयोग करेंगे।



