छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी गिरफ्तार, एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई

आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी गिरफ्तार, एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई

रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई में तेज लाते हुए आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। त्रिपाठी के खिलाफ ईओडब्लू में एफआईआर दर्ज हो चुका है। इससे पहले एसीबी/ईओडब्ल्यू अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, दो हज़ार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है, जहां से अब उसे रायपुर लाया जा रहा है। अरुणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले मामले में सिंडिकेट का प्रमुख किरदार माना है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button