छत्तीसगढ़

राष्ट्रहित के लिए मोदी सरकार बनाने कार्यकर्ता कटिबद्ध : रंजना साहू

पूर्व विधायक ले रही है निरंतर ग्रामीण अंचलों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक, मोदी सरकार लाने कार्यकर्ताओं में दिख रहा है उत्साह

धमतरी (प्रखर) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ग्रामीण अंचलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक निरंतर ले रही है, जिसमें कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है, बैठक में मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष, बीएलओ, बूथ सचिव, लाभार्थी प्रमुख, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख, वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्राम प्रमुख सहित अन्य कर्मठ कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहते हैं। श्रीमती रंजना साहू महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से धमतरी विधानसभा में अधिक से अधिक वोटो से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी जी को विजय श्री दिलाने के लिए बूथ स्तरीय कार्ययोजना बनाने का काम कर रही है। इसी दरमियान ग्राम मुड़पार, बरारी, शकरवारा, पीपरछेड़ी(गा), गागरा, छाती, पीपरछेड़ी (देमार) में बैठक लिए। बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कार्य योजना बनाते हुए कहा कि राष्ट्रहित के लिए मोदी सरकार बनाना आवश्यक है इसलिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क साधे। कार्यकर्ताओं ने कटिबद्ध होकर कहा कि अबकी बार 400 पार करने के लिए हम अपने बूथ से भाजपा प्रत्याशी को विजयश्री के लिए निरंतर घर-घर जाकर सम्पर्क अभियान तहत मोदी सरकार बनाने उत्साहित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से धमतरी विधानसभा चुनाव संचालक प्रकाश गोलछा, जनपद सदस्य रामाधार साहू, महिला मोर्चा महामंत्री मोनिका देवांगन, कैलाश देवांगन, मीना यादव, सदाराम यादव, मोती यादव, सोहन यादव, प्रीतम साहू, संतोष चंद्राकर, कोमल सार्वा, केशव साहू, जवाहर साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, चोखा देशमुख, हिमकेश साहू सहित सभी गांवों के बूथ कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button