छत्तीसगढ़
चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर की चोरी, 5 गिरफ्तार

चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर की चोरी, 5 गिरफ्तार
बिलासपुर. बिलासपुर जिले के ग्राम सेलर के हाईस्कूल स्कूल में कुछ दिनों पहले चोरी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने चोरों को चोरी किए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में एक नाबालिग युवक भी शामिल है. पुलिस ने सभी सामान को जब्त किया हैत्र
मामला 27 मार्च रात सेलर हाईस्कूल की है जहां चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल से दो लैपटाप, दो नग बैटरी, एक नग गैस सिलेंडर एवं बर्तन चोरी किया था. जिसके बाद पुलिस ने गांव के आसपास लगे सीसी कैमरे का फुटेज खंगाला तो आरोपी महावीर सिंह, अजय यादव, राजेश्वर साहू, दिनेश साहू और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.



