छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

कांकेर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 18 नक्सलियाें के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। जवानों ने 10 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है। वहीं दो जवान घायल हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने मीडिया को बताया, माड़ इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है। वहीं घायल जवानों को जंगल से निकालने अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। घटना स्थल से नक्सलियों के 7 एके-47, 3 LMG और इसांस रायफल बरामद किया गया है। मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान को पैर में गोली लगी है। एक जवान को मामूली चोट आई है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button