छत्तीसगढ़

भाजपा विजय का परचम लहराने एवं मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने मातृशक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर : रंजना साहू

पीएम मोदी जी महिला सशक्तिकरण को दे रहे हैं बढ़ावा : शालिनी राजपूत

आमदी मंडल अंतर्गत ग्राम कुर्रा में आमदी मंडल महिला मोर्चा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्पन्न, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हुई शामिल

धमतरी- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन में आमदी मंडल के अंतर्गत महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ग्राम कुर्रा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत् पुरोधाओं के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर किया गया। अतिथियों का स्वागत महिला मोर्चा मंडल पदाधिकारीयों के द्वारा किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं केंद्र सरकार ने लाए हैं जिससे प्रत्येक लाभान्वित हो रही है और अब आर्थिक सामाजिक सहभागिता के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से भी विधानसभा एवं लोकसभा में महिला सशक्तिकरण के लिए 33% आरक्षण देकर नए अध्याय का शुभारंभ कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा विजय का परचम लहराने एवं मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने मातृशक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे पुनः एक बार फिर से भाजपा की सरकार केंद्र में आए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का पावन धरा धाम धमतरी में आगमन हो रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील उपस्थित महिलाओं से किए। कार्यक्रम के समापन में आभार आमदी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दमयंती साहू ने किया। मंडल स्तरीय महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ खिलेश्वरी किरण, पूर्व निशक्तजन आयोग अध्यक्ष सरला जैन, प्रदेश महिला मोर्चा महिला कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा रेश्मा शेख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू, पार्षद सुनीति, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदू, महामंत्री द्वव अमन राव, कोमल यादव, जागेश्वर साहू, ग्राम पंचायत सरपंच खम्मन साहू, पूर्व सरपंच गोपाल साहू, केशव साहू, ज्योति साहू सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button