छत्तीसगढ़

दिव्यांग मतदाता दीपाली सोनी को मतदान सेवा देने पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री

राष्ट्र निर्माण हेतु प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करना है आवश्यक – रामू रोहरा

मां भारती के आन-बान-शान की रक्षा करने मतदाताओं में है आपार उत्साह व उमंग,400पार है तय-: प्रीतेश गांधी

धमतरी (प्रखर) मतदान हेतु मतदाताओं में विशेष उत्साह आम मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांग जनों में भी देखने को मिला इसी क्रम में नया पारा वार्ड के बूथ क्रमांक 171 नगर पालिका उत्तर माध्यमिक शाला में जब एक स्पष्ट नजर देखने को मिला जहां दिव्यांग मतदाता दीपाली सोनी उम्र 22 वर्ष को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी उनके घर पहुंच कर मतदान करने हेतु अपनी सेवाएं ही प्रदान नही की बल्कि स्वयं व्हीलचेयर को अपने हाथ में लेकर मतदान केंद्र के निश्चित दूरी तक पहुंचाते हुए मतदान हेतु सहयोग प्रदान कर एक अनुकरणीय पहल सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोगों के लिए प्रस्तुत की इसमें उनका सहयोग करने के लिए नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे,नरेंद्र जयसवाल सुभाष चंद्राकर, वैभव साहू,घनश्याम चंद्राकर, हेमंत चंद्राकर, गोपाल साहू द्वारा प्रदान किया गया एक अनौपचारिक चर्चा में रामू रोहरा ने कहा कि लंका विजय में प्रभु राम की सहयोग करने के लिए रामसेतु बांध निर्माण हेतु जो भूमिका गिलहरी की थी वैसे ही राष्ट्र के निर्माण में एक-एक मतदाताओं के मत की आहुति मां भारती को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने में अपना पवित्र योगदान देगी वही प्रीतेश गांधी द्वारा कहा गया आज राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र के प्रति अपनी जवाब दही तथा नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए मतदान करने के लिए सवाईसपुर ठोकर मतदान केंद्र तक भारत मां के आन बान शान की रक्षा हेतु एक सैनिक की तरह अपने में उमंग बाबा उत्साह लेकर आगे आ रहा है जिससे निश्चित ही कहा जा सकता है कि 400 पर अब तय है कोई भी ताकत उसे नहीं रोक सकती।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button