प्रदेश उपाध्यक्ष मालक राम साहू उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित

कुरुद (प्रखर)जिला साहू संघ धमतरी द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर मालक राम साहू उपाध्यक्ष छतीसगढ़ प्रदेश साहू संघ को समाज में उनके उत्कृष्ट कार्य व कोरोना जैसे महामारी में सिविल अस्पताल कुरूद को दो नग आक्सीजन कन्सनटेटर मशीन प्रदान करने एवं शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दानवीर भामाशाह के नाम से सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मालक राम साहू ने जिला साहू संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब दानवीर भामाशाह के वंशज है हमे सामाजिक कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सहयोग के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह एक रूप से सेवा का माध्यम ही है जिसे हमें अपना दायित्व समझ कर निभाना चाहिए। मुझे मेंरे स्तर पर जो भी सेवा करने का या आर्थिक सहयोग करने का अवसर मिलता है उसे मैं जरूर पूर्ण करता हूँ। मेरे लिए यही आत्म संतुष्टि है। हमे इस जीवन मे जो भी मिला है माता कर्मा के आशीर्वाद से मिला है। समाज ने भी मान सम्मान सहित सेवा का अवसर हर समय दिया है जिसका मै जिंदगी भर ऋणी रहूंगा । इस अवसर पर तहसील साहू समाज द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहू समाज के क्षेत्र के लोगो को सम्मान किया गया । कार्यक्रम में जिला साहू संघ अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष राधेश्याम साहू , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनन्दन साहू , तहसील उपाध्यक्ष रमेशर साहू एवं समस्त तहसील एवं परिक्षेत्रीय व ग्रामीण पदाधिकारी उपस्थित थे ।



