छत्तीसगढ़

सुश्री नम्रता गांधी ने सेवानिवृत्त हुए 9 शासकीय सेवकों को प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

धमतरी (प्रखर) कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 9 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री गांधी ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई-शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ रहने की कामना की।
आज सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों में जल संसाधन विभाग के दफ्तरी श्री मानक सिंह ठाकुर, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव श्री भूप नारायण सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरबा श्री हीरा लाल कंवर, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला मगरलोड श्री सियाराम साहू, प्राथमिक शाला नगरी श्रीमती जयश्री अहिरकार, श्री प्रताप सिंह अग्रवानी, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला कुरूद श्री गिरवर प्रसाद साहू, श्री देवल सिंह कंवर और लोक निर्माण विभाग के सहायक वर्ग-02 श्री भूनेश्वर सिंह धुर्वे शामिल हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button