छत्तीसगढ़

बिंद्रानवागढ़ की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के बाद चापा में दयाराम साहू ने संभाली कमान

वर्तमान समय में प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र की आवश्यकता है नरेंद्र मोदी-: दयाराम साहू

धमतरी (प्रखर) राज्य में दो चरण के चुनाव संपन्न होने के पश्चात बचे हुए शेष संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में चुनाव होना है जिन क्षेत्रों में चुनाव हो गए हैं उनके प्रभावशाली लोगों को उन क्षेत्रों में भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रचार की कमान सौंप रहे हैं इसी के तहत बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम साहू द्वारा पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर का सर्वाधिक मतदान करने वाले विधानसभा क्षेत्र का दर्जा हासिल कराने के बाद अब जांजगीर-चांपा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को विजय श्री दिलाने के लिए फिर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने श्री साहू के ऊपर विश्वास व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी सौंपी है जिसके लिए दयाराम साहू ने इस क्षेत्र के गांव-गांव में बैठक लेकर नुक्कड़ सभा प्रारंभ कर दिए हैं तथा वर्तमान समय में देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की आवश्यकता पर बल देते हुए राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत की परिकल्पना को सकार करने हेतु आम जनमानस से अपील कर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button