छत्तीसगढ़

भैंसबोड़ डबल मर्डर कांड के आरोपी भेजे गए जेल

45 संदेहियों से पूछताछ करने के बाद सुलझी गुत्थी

धमतरी – दस दिन पहले बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़ में हुई डबल मर्डर कांड के आरोपियों को पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास तथा साक्ष्य छुपाने के आरोप में तीन को जेल और दो नाबालिग को बाल सप्रेक्षण गृह भेज दिया है।इस मामले की गुत्थी सुलझाने पुलिस ने लगभग40 से45 संदेहियों से पूछताछ करने के साथ मोबाइल वीडियो फुटेज खंगाला है।तब जाकर सफलता मिली है।
मंगलवार शाम को कुरुद थाना में एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने ग्राम भैंसबोड़ में बाराती परघाने के दौरान हुई चाकूबाजी से दो युवकों की मौत व एक घायल मामले का पत्रकार वार्ता लेकर खुलासा करते हुए बताया कि घटना दिनांक 21 अप्रैल को गांव में चन्द्रहास ध्रुव के घर ग्राम छतौद थाना तिल्दा नेवरा से बारात आया था।जिसका शाम करीब साढ़े सात बजे परघौनी कर रहे थे।इस दौरान बाराती की ओर से कुछ युवक नाचते वक्त चाकू और बोतल लहरा रहे थे।जिसे देखकर गांव के युवकों के मन में खुन्नस भर गया।इसी बीच डीजे धुमाल को बंद कर दिया गया।जिसे लेकर विवाद छिड़ गया।जैसे तैसे यह विवाद शांत हो पाता, वैसे ही बारात मृतक रवि तारक के घर के पास पहुंचा ही था कि उसने और उसके साथी पोखराज यादव व एक नाबालिग ने बटन्ची से पहले बाराती हरिप्रेम निर्मलकर पिता जीवनलाल 18 वर्ष निवासी रायखेड़ा को पेट में वार कर घायल कर दिया।उसके बाद तीनों ने ही दूल्हे के ममेरा भाई राकेश ध्रुव पिता गजेंद्र ध्रुव 21साल के सीने में बटन्ची घोंपकर उसकी हत्या कर दी।इस वारदात को देखकर बाराती आए नरोत्तम ध्रुव दूल्हा के भाई व उसके नाबालिग साथी ने मिलकर रवि तारक पिता गंगाराम 16 वर्ष को पकड़कर मारपीट किया फिर नरोत्तम ने अपने पास रखे बटन्ची चाकू से पेट में वार कर दिया।जिसकी इलाज के दौरान बठेना अस्पताल में मौत हो गई।वारदात के बाद तीनो भागकर बस में आकर बैठ गया और प्रयुक्त चाकू खून लगे कपड़े को छिपाने बस कंडक्टर आयुष साहू को दे दिया।जिसे उसने अवंरी के खेत में छुपा दिया था।जिसे बरामद कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि बाराती घराती में शामिल युवक शराब और गांजा के नशे में थे।जिससे उक्त वारदात हुई है। भैंसबोड़ डबल मर्डर कांड के गुत्थी सुलझाने पुलिस ने गांव व छतौद से बारात आए करीबन40 से 45 संदेहियों से पूछताछ किया है।साथ ही मोबाइल वीडियो फुटेज, सीसीटीवी कैमरे, गवाहों की मदद ली गई है।तब जाकर इस मामले में सफलता मिली है।जिसमें जिले के युवा पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश व एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में बिरेझर पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू,एएसआई जगदीश सोनवानी,प्रधान आरक्षक शेषनारायण पांडेय, आरक्षक जितेंद्र चन्द्राकर, भावसिंग पाटिल, भगवानी साहू एवं साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा। बहरहाल पुलिस ने अपराध क्रमांक 214/24,धारा 302,307,34 भादवि के तहत आरोपी मृतकविधि विरुद्ध बालक,पोखराज यादव पिता मोहन यादव 21 वर्ष सरसोपुरी, थाना अर्जुनी,तथा एक अन्य विधि विरुद्ध बालक एवं अपराध क्रमांक 220/24,धारा 302,201,34 भादवि के तहत आरोपी नरोत्तम पिता नारायण ध्रुव,18 साल,छतौद,आयुष पिता शिवदयाल 19 वर्ष, हिरमी थाना सुहेला, जेल एवं एक अन्य विधि विरुद्ध संघर्ष बालक सहित दो नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह महासमुंद भेज दिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button