छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बुलाई गई अहम बैठक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बुलाई गई अहम बैठक
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। कांग्रेस ने विधायक दल की अहम बैठक का आह्वान किया है। विधायक दल की यह बैठक 20 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में होगी। इस बैठक में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा होगी। इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने दी है। डॉ चरण दास महंत ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक 20 अगस्त को 10:30 बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा में आहूत की गई है। बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर स्मरण श्रद्धांजलि और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी समेत प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button