छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा- कांग्रेस हमेशा अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी होती है, देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव बनाए जाने पर कसा तंज

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा- कांग्रेस हमेशा अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी होती है, देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव बनाए जाने पर कसा तंज

रायपुर। कांग्रेस ने 25 राज्यों के प्रभारी सचिव बदले जाने और देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव बनाए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ता को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी होती है। कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है। लडक़ी हूं, लड़ सकती हूं, कहां है।

छत्तीसगढ़ में 18 ट्रेनों के फिर से रद्द होने पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विकास के काम पर राजनीति करती है। विकास से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना है ही नहीं। विकास के काम लगातार रेलवे में हो रहा है। कांग्रेस को देखना चाहिए 2014 के पहले रेलवे की क्या हालत थे। तेज गति से रेलवे विकास का काम कर रहा है। विकास के काम होते तो थोड़ा अवरोध होता है। देश के लोगों को विश्व स्तरीय सुविधा मिलेगी।

वहीँ राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में महिला के साथ दुष्कर्म पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ में हो रही घटनाओं के लिए सरकार और पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। ऐसी घटनाएं रुकनी चाहिए, ऐसे अपराध में संलिप्त लोगों पर कठोरता से सरकार कार्यवाई कर रही है।

तीजा-पोरा पर महिलाओं को साय सरकार उपहार देगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त जारी करेंगे। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार भी इस त्योहार में सहभागी बन रही है। 70 लाख से अधिक महिलाओं को हम महतारी वंदन का लाभ दे रहे हैं। तीजा के पर्व पर हमारी माता-बहनों को उपहार दिया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button