छत्तीसगढ़

51 दिन, 10 करोड़ नये सदस्य बनाने  का लक्ष्य:-नीलेश लूनिया

बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है उसके 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं नीलेश लुनिया

धमतरी (प्रखर)शहीद चंद्रशेखर आजाद शक्तिकेंद्र मैं सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आहूत की गई,जिसमें शक्तिकेन्द्र के प्रभारी नीलेश लूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज से सदस्यता अभियान शुरू हो गया।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया। बीजेपी के संविधान के अनुसार हर 5 साल बाद सदस्यता अभियान चलाया जाता है। बीजेपी ने इस बार 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है उसके 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं।    2014 में बीजेपी ने बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया था और काफी चर्चा हुई थी। इस दौरान 11 करोड़ लोग बीजेपी से जुड़े थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने एक बार फिर से सदस्यता अभियान चलाया और इस बार सात करोड़ नए सदस्य बने। यानी की पार्टी के सदस्य 18 करोड़ से अधिक हो गए। इस बार बीजेपी का लक्ष्य 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का है और अगर पार्टी इसमें सफल हो पाती है तो उसके सदस्य 28 करोड़ पहुंच जाएंगे   शक्तिकेन्द्र संयोजक नील पटेल ने कहा कि इस बार बीजेपी का सदस्यता अभियान 51 दिनों तक चलेगा और इसमें सभी सदस्यों की सदस्यता भी रिन्यू करनी है और 10 करोड़ नए सदस्य भी बनाने हैं। अहम बात यह है कि यह सब काम पार्टी को 51 दिन के अंदर ही करना है। 2014 में जब पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया था, तब पार्टी ने 11 करोड़ से अधिक सदस्य जोड़े थे और यह करीब 6 महीने तक चला था। संतोष सोनकर ने कहा की पार्टी सदस्यता अभियान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल करेगी। इसका इस्तेमाल पार्टी इसलिए कर रही है ताकि कोई एक व्यक्ति दो बार सदस्यता ना ले पाए और सदस्यों की गिनती सही हो।उक्त बैठक मे मंडल मंत्री श्रीमती संगीता जगताप,महिलामोर्चा जिला अध्यक्ष श्री श्रीमती चंद्रकला पटेल,संयोजक नील पटेल,सहसंयोजक विष्णु सिन्हा, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक शिवनारायण छाटा,नीरज जगताप,,संतोष सोनकर,महिलामोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती,रुक्मणी सोनकर,बुथ अध्यक्ष रामविलास देवांगन, राजेंद्र साहू ,संजय देवांगन, गोपी देवांगन, कैलाश साहू ,किशुन धीवर, अजीत साहू ,डॉक्टर गिरवर साहू ,प्रमोद हिरवानी, दीपक छाटा, उषा निर्मलकर, ज्योति यादव, सालिक पटेल, राजू साहू ,शांताबाई, प्रदीप छाटा,भूवन छाटा, अशोक धीवर तामेश्वरी देवांगन  प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button