छत्तीसगढ़

रायपुर : स्टेशन मास्टर के घर में चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी पार

रायपुर : स्टेशन मास्टर के घर में चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी पार

रायपुर। आरंग थाना इलाके में स्टेशन मास्टर के घर चोरी का मामला सामने आया है। स्टेशन मास्टर के घर चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरंग रेलवे स्टेशन में ड्यूटी पर गए स्टेशन मास्टर शशी प्रकाश के घर में यह वारदात हुई। चोरों ने उस समय घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया जब शशी प्रकाश ड्यूटी पर थे। उसी वक्त अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात ले उड़े। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button