छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में मेट्रो ट्रेन का मामला गूंजा

भाजपा पार्षदों ने एमओयू तख्ती के साथ किया हंगामा

रायपुर। रायपुर नगर निगम की आज होने वाली सामान्य सभा के शुरू होने से पहले हंगामा शुरू हो गया। भाजपा पार्षद मेट्रो ट्रेन से जुड़े प्रश्नों को एजेंडा से हटाने के विरोध में जवाब दो के नारे के साथ एमओयू का विशाल बोर्ड लेकर पहुँचे थे। रायपुर निगम की सात महीने बाद हुई सामान्य सभा भी हंगामाखेज रही। मेट्रो ट्रेन पर चर्चा की मांग करते हुए सभापति आसंदी के सामने पहुंचे भाजपा का पार्षद दल पहुंचा। हंगामे को देखते हुए सभापति ने दस मिनट के लिए स्थगित किया। सामान्य सभा के दोबारा शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने फिर से हंगामा मचाना शुरू कर दिया। भाजपा पार्षद महापौर एजाज ढेबर से मेट्रो रेल को लेकर किए गए एमओयू पर जवाब की मांग कर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button