छत्तीसगढ़

महिला दिवस पर जेसीआई रायपुर नोबल का महिला सशक्तिकरण के लिए – शक्ति मंथन कार्यक्रम

महिला दिवस पर जेसीआई रायपुर नोबल का महिला सशक्तिकरण के लिए – शक्ति मंथन कार्यक्रम

रायपुर। जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम शक्ति मंथन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रेरित करना है, जिसमें रायपुर की 200 से अधिक महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं के बारे में जेसीआई की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और व्यक्तिगत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सत्र आयोजित किए जाएंगे। घर से कमाई – गृहिणियों के लिए बिजनेस के अवसर विषय पर पूनम मंत्री ट्रेनर होंगी। मेनिफेस्टेशन मेथड – सोच की शक्ति से सफलता के ट्रेनर हरीश मंत्री होंगे। तथास्तु– सफलता प्राप्ति का मार्ग आंचल पंजवानी बताएंगी। वही कार्य और जीवन में संतुलन – वर्क-लाइफ बैलेंस तकनीक पर मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

अन्य आकर्षण में,
नोबल वुमन एंटरप्रेन्योर अचीवर 2025 सम्मान जिसमे कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबल वुमन एंटरप्रेन्योर अचीवर 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने व्यवसाय के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।

और 20 महिला सामाजिक संगठनों का सहयोग : इस आयोजन में रायपुर शहर की 20 महिला सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं भाग लेंगी , जो इसे और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button