राष्ट्रीय

केरल में महिला आईबी अधिकारी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

केरल में महिला आईबी अधिकारी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

पेट्टा। केरल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय महिला इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी मेघा का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। मेघा मूल रूप से पथानामथिट्टा के कूडल की रहने वाली थी, जो पेट्टा के पास पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी। सोमवार को पेट्टा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मेघा मृत पाई गई। पेट्टा पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह एक संदिग्ध आत्महत्या का मामला है। ट्रेन के लोको पायलट ने पुलिस को बताया कि उसने एक महिला को रेलवे ट्रैक पर कूदते देखा। पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव परिवार को सौंप दिया गया। ये जानकारी पेट्टा पुलिस ने दी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button