छत्तीसगढ़

शराब घोटाले में फरार आरोपी विजय भाटिया गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने दुर्ग स्थित ठिकाने पर फिर दी दबिश

शराब घोटाले में फरार आरोपी विजय भाटिया गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने दुर्ग स्थित ठिकाने पर फिर दी दबिश

रायपुर। एसीबी ने शराब घोटाले में फरार विजय भाटिया को दिल्ली स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ विजय भाटिया के नेहरू नगर स्थित निवास पर आर्थिक अपराध शाखा ने छापा मारा है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले विजय भाटिया के ठिकानों पर शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी, एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिकारी तीन बार छापा मार चुके हैं। अबकी बार ईओडब्ल्यू के छह अधिकारियों के विजय भाटिया के निवास पर दबिश देने की खबर है। पिछली बार जब विजय भाटिया के ठिकानों पर छापा मारा था, तब वह नहीं मिले थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button