धमतरी की आध्यात्मिक विरासत को मिलेगी नई पहचान, श्री जगन्नाथ मंदिर का होगा भव्य जीर्णोद्धार

धमतरी(प्रखर) मठ मंदिर चौक स्थित महाप्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार किए जाने का निर्णय वहां के जगदीश मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा लिया गया है यह मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक होकर गौरवशाली धर्म, इतिहास एवं संस्कृति की धरोहर को अपने में समाहित किया हुआ है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष यही से महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र की रथ यात्रा श्री राष्ट्रीय गौशाला अपने ननिहाल के लिए निकलती है इस वर्ष रथ यात्रा का 107 वां वर्ष था जिसमें आस पास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है। श्री जगदीश मंदिर धमतरी को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तर्ज पर आर्किटेक्ट को बुलाया गया है वही के कारीगरों की देखरेख में इस निर्माण को अमली जामा पहनाने का निश्चय किया गया है। श्री जगदीश मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर रायपुर उत्तर विधायक एवं श्री जगन्नाथ मंदिर रायपुर के अध्यक्ष माननीय श्री पुरंदर मिश्रा धमतरी पहुँचे जहाँ श्री जगदीश मंदिर के ट्रस्टीगण और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुरंदर मिश्रा विधायक, प्रसिद्ध आर्किटेक्ट डॉ. अशोक दुबे, धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा, एसडीएम पियूष तिवारी के साथ श्री जगदीश मंदिर के ट्रस्टीगण एवं पदाधिकारी ने मंदिर परिसर का अवलोकन कर जीर्णोद्धार की रूपरेखा,डिज़ाइन पर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गयी मार्गदर्शन किया गया। *विगत दिवस मंदिर ट्रस्ट की बैठक में डॉ. हीरा महावर को मंदिर जीर्णोद्धार का संयोजक बनाया गया था* इस अवसर पर मंदिर के पुजारी बालकृष्ण शर्मा जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी,उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सह-सचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टीगण श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल सीए, बिपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट,भरत सोनी, अनिल मित्तल, विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल, रविकान्त अग्रवाल एवं सेवा कार्य में लगे भक्त दिलीप सोनी उपस्थित थे



