छत्तीसगढ़

मण्डल सेक्टर कमेटी गठन 2025 के लिए ग़ुरूर ब्लॉक प्रभारीं बनाये गये राजेंद्र सोनी


ब्लॉक कांग्रेस संगठन में मंडल,सेक्टर, गठन का 31 जुलाई तक पूर्ण करने निर्देश



धमतरी ( नगरी):- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के सहमति से सकलेन कामदार महामंत्री पीसीसी ने ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में संगठनात्मक मजबूति के लिये मंडल एवं सेक्टर कमेटियों का पुर्नगठन किये जाने हेतु प्रदेश के सभी ब्लाकों में ब्लाक प्रभारी नियुक्त किया है:-
पूर्व मंडी अध्यक्ष नगरी व पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी नगरी राजेंद्र सोनी को ब्लॉक कांग्रेस कमिटी ग़ुरूर के ब्लॉक प्रभारी नियुक्तकिया गया हैं ब्लॉक प्रभारीयो को ये निर्देश दिया गया है कि सेक्टर कमिटी के लिये गठित ज़िला प्रभारी व् ज़िला संगठन प्रभारी सहित ज़िला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष से समन्वय बनाकर मण्डल कमिटी गठन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करेंगे ब्लॉक प्रभारी अपने प्रभार ब्लॉक के ब्लॉक कार्यकारिणी सहित ब्लॉक अध्यक्ष के बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से 21 सदस्य की मण्डल कामिटी का गठन करेंगे गठन प्रक्रिया में विधायक, पुर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों से समन्वय बनायेंगे साथ ही साथ 31 जुलाई तक गठन प्रक्रिया पूरी करके सूची ज़िला से पीसीसी भेजने का निर्देश दिया गया है

Author Desk

Related Articles

Back to top button