छत्तीसगढ़

धमतरी विधानसभा में होगा विकास का महाकुंभ महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को दिया विशेष आमंत्रण

आमदी कॉलेज का लोकार्पण व कण्डेल कॉलेज का भूमि पूजन होगा मुख्य आकर्षण




धमतरी (प्रखर) धमतरी की जनता के लिए ऐतिहासिक दिन तय हो गया है। वर्षों से प्रतीक्षित अनेक विकास कार्य अब साकार रूप लेने जा रहे हैं। महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को धमतरी आगमन का औपचारिक आमंत्रण देकर इस महाआयोजन की रूपरेखा तय कर दी है।

इस भव्य समारोह में धमतरी विधानसभा के अंतर्गत पूर्ण हो चुके दर्जनों विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, वहीं करोड़ों की लागत से होने वाले नए निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी एक साथ संपन्न होगा। इनमें सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सुविधाओं और नगरीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

महापौर रामू रोहरा ने कहा, “मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाला यह आयोजन धमतरी के विकास की नई गाथा लिखेगा। हमारे द्वारा किए गए वादे अब धरातल पर उतर रहे हैं, और यह शहर आने वाले समय में प्रदेश के आदर्श नगरों में गिना जाएगा।”

Author Desk

Related Articles

Back to top button