छत्तीसगढ़

ड्रग्स का नशा करते युवक युवतियों के वायरल विडियो पर रायपुर पुलिस की कार्यवाही

ड्रग्स का नशा करते युवक युवतियों के वायरल विडियो पर रायपुर पुलिस की कार्यवाही

रायपुर। राजधानी में ड्रग्स का नशा करते युवक युवतियों के वायरल विडियो पर पुलिस ने कार्यवाही की है। विडियो में नशे का सेवन करते 4 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं एवं 2-2 लाख रूपये बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की गई। विडियो में दिख रहे टिनएजरो का काउंसलिंग कराकर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में विडियों वायरल हुए थे जिसमें कुछ लोगों को ड्रग्स का नशा करते हुए देखा गया था। उक्त वायरल वीडियो की गंभीरता को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा संज्ञान में लेते हुए वायरल विडियो को तस्दीक कर संलिप्ततों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा वायरल विडियों में दिख रहे युवक युवतियो को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकडा गया। जिसमें कुछ टिनेएजर तथा 04 व्यक्ति थे जिन्होने अपना नाम चंदन सोनकर, रितेश सोनी, शिवम धीवर तथा तैफीउद्दीन निवासी रायपुर का होना बताया गया। जिनसे पूछताछ पश्चात् प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा उनके बताये हुए स्थानों में रेड कार्यवाही की गई जहां किसी प्रकार का कोई मादक पदार्थ नही पाया गया।
जिसके पश्चात् टीम के सदस्यों द्वारा सभी के मोबाईल फोन को जप्त कर उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है साथ ही संलिप्त टीनएजरों का काउंसिलिंग कराकर समझाईश देकर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया है तथा आरोपियान चंदन सोनकर निवासी भाठागांव, रितेश सोनी निवासी ओम विहार, शिवम धीवर निवासी आमापारा और तैफिउद्दीन निवासी अफरोज बाडी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए प्रत्येक के विरूद्ध 02-02 लाख रूपये के बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button