छत्तीसगढ़

ग्राम गुजरा–रीवागहन मार्ग स्वीकृति पर रावां मंडल ने जताया आभार

4 करोड़ 84 लाख की राशि से बनेगी 2.80 किमी सड़क, महापौर रामू रोहरा जी के प्रयास रंग लाए

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी “जो कहती है, वह करती है” इस ध्येय वाक्य को एक बार फिर चरितार्थ करते हुए प्रदेश सरकार ने ग्राम गुजरा से रीवागहन मार्ग निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग पर आवागमन की गंभीर समस्या का सामना कर रहे थे। भाजपा रावां मंडल द्वारा इस विषय को निरंतर उठाया गया। तत्कालिक महापौर आदरणीय रामू रोहरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी को पत्र प्रेषित कर इस समस्या का समाधान कराने पहल की। उनके अथक प्रयासों से 14 अगस्त को 2.80 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 418.84 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रावां मंडल अध्यक्ष अमन राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, मंडल उपाध्यक्ष बसंत मीनपाल, महामंत्री राकेश सिन्हा, तुलाराम साहू, मंत्री नेहा साहू, गणेश्वरी साहू, रिंकू सेन, साकेत साहू, जनपद सदस्य देहुती साहू, भागवत साहू, परमेश्वर साहू, प्रभूराम, छत्रपाल सिन्हा, खम्हन साहू, हेमू यादव, हेमंत साहू, अमरसिंह, भूपेंद्र चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महापौर श्री रामू रोहरा जी के कार्यालय पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि “महापौर रामू रोहरा  ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ इस समस्या को हल कराया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा हमेशा जनता की आवाज को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।”

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “यह स्वीकृति केवल सड़क निर्माण नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों के विश्वास की सुदृढ़ नींव है।”

Author Desk

Related Articles

Back to top button