छत्तीसगढ़

आरंग में महानदी पुल से कूदने वाली महिला की मिली लाश

आरंग में महानदी पुल से कूदने वाली महिला की मिली लाश, कारण अज्ञात

रायपुर। आरंग के पारागांव में महानदी पुल से कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी पति अजय त्रिवेदी (उम्र 27 वर्ष) की लाश आज मंगलवार सुबह नदी में तैरती मिली है। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि आरंग पुलिस को सोमवार सुबह ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल में एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था, जिसके आधार पर कूदने वाली महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में की गई थी। गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने मीडिया को बताया कि मृतिका स्वाति की शादी दो वर्ष पहले संतोषी नगर रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी, दोनों की ढाई माह की बच्ची भी है। मृतिका का मायका ग्राम पारागांव है और रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी। रविवार को मृतिका के पति और सास ससुर उनसे मिलने पारागांव आए थे। दोनों स्वाति और बच्ची से मिलने के बाद सभी उसी दिन वापस चले गए। अगले दिन यानी सोमवार सुबह लगभग 5 बजे स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकलती थी। स्वाति की स्कूटी और दुपट्टा महानदी पुल पर मिला था। इसी के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी। स्वाति की लाश आज नदी में तैरेत हुए मिली। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

महानदी में कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी की तलाशी के दौरान पुलिस को एक अन्य महिला की लाश नदी में तैरती मिली थी। पुलिस ने उसकी भी शिनाख्त कर ली है। मृतिका महासमुन्द जिले के बेमचा निवासी चंपा चंद्राकर पति स्व.बाबूलाल चंद्राकर (उम्र 78) वर्ष के रूप में की गई है। महिला 15 अगस्त को अपने घर बेमचा से किसी को बिना बताए निकली थी। आरंग पुलिस ने महिला के परिजनों को पूछताछ के बुलाया है, जिसके बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button