छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : रायपुर की बीआईएस लिमिटेड पर 1.55 करोड़ से अधिक का लगाया जुर्माना

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : रायपुर की बीआईएस लिमिटेड पर 1.55 करोड़ से अधिक का लगाया जुर्माना

रायपुर। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर की बीआईएस लिमिटेड सहित मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर जुर्माना लगाया है। विभागीय जांच में गंभीर लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद सात एजेंसियों पर यह जुर्माना लगाया गया है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में रायपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार और बालोद जिलों की नामी कंपनियां शामिल हैं। आबकारी विभाग ने बीआईएस कंपनी पर एक करोड़ 55 लाख 65 हजार 480 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।

आरोप है कि बीआईएस कंपनी ने आबकारी विभाग से संबंधित संविदा कार्यों में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया। वहीं दंतेवाड़ा की रक्षक सिक्योरिटी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जांच में पाया गया कि सुरक्षा प्रबंधन और नियुक्त कर्मचारियों की तैनाती में अनियमितता बरती गई। इसके साथ ही बलौदाबाजार की एसआइएस लिमिटेड पर साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने पाया कि कंपनी ने श्रम कानून और संविदा नियमों का पालन नहीं किया। इसी तरह बालोद जिले की कैप्टन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने सेवा अनुबंध के तहत तय प्राविधानों का पालन करने में चूक की। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि संविदा एजेंसियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बाकी जिलों की एजेंसियों की भी जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button