छत्तीसगढ़

राजधानी के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

राजधानी के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड में मंगलवार की रात भीषण सडक़ हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, साथ ही कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात वीआईपी रोड में काले रंग की महिंद्रा थार (सीजी 04 पीआर 1539) तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रिण खो दिया। कार सीधे सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button